Sunday, January 31, 2016

एमएसजी प्रॉडक्ट लॉन्चिंग : ऑर्गेनिक बनाम ब्रांडिंग

               वर्तमान युग ब्रांडिंग का युग है। ब्रांडिंग के नाम पर मल्टीनेशनल कंपनियों नें व्यापक गोरखधन्दा खड़ा कर लिया है। परंतु गुणवत्ता ? क्या हमने कभी सोचा की उन उत्पादों की गुणवत्ता क्या है ! टीवी, रेडियो, इंटरनेट आदि माध्यम से विज्ञापन देखने मात्र से उत्पाद खरीदना कहाँ तक जायज है ? नित्य नए उत्पाद बाजार में आते है। ब्रांडिंग से बिकते है। और मोटी आय अर्जित कर हमारे रोज़मर्रा में शामिल हो जाते है। कॉस्मेटिक उत्पाद हो या खाद्य पदार्थ, गृह सज्जा हो या फैशन के नाम पर पनपती पश्चिमी सभ्यता। परंतु कभी यह सोचा है की भारतीय संस्कृति किस गर्त की और जा रही है।
                विश्व की औसत अधिकतम आयु की बात की जाये तो यह आंकड़ा 71 वर्ष है। परंतु जापान ( 84 वर्ष ) पहले पायदान पर है। ऑस्ट्रेलिया दूसरे व् कनाडा तीसरे स्थान पर है। आपका यही प्रश्न होगा न, भारत ! भारत 66 साल अधिकतम औसत आयु के साथ  139 वे स्थान पर है। जरा सोचिये , विश्वगुरु कहे जाने वाला भारत आज कहाँ है। कारण क्या हैं ? इस पर अगर गौर किया जाये तो हमारे पास जो तथ्य सामने आये, वो चौकाने वाले हैं। हमारा खानपान जहरीला होता जा रहा है। पुरातन समय में घर की हरी सब्जियां व् दालें खाने को मिलती थी। परंतु उसका स्थान अब मल्टीनेशनल कंपनियों के पैक्ड खाद्य उत्पादों नें ले लिया है। और सब्जियां, दालें अगर मिलती हैं, तो उनमे पेस्टिसाइड का स्तर इतना ज्यादा बढ़ गया है, की भारत की औसत अधिकतम आयु मात्र 66 वर्ष रह गई है। तरह तरह के रोगों ने शरीर में घर कर लिया है। 
               क्या भारत में विकल्प की कमी है ? नहीं। ऐसा नहीं है। कुछ विकल्प है। जिन्होंने मल्टीनेशनल कम्पनियो की लूट को बंद करवाने व् भारत की आवाम को स्वस्थ आहार उपलब्ध करवाने का बीड़ा उठाया है। 







बाबा रामदेव द्वारा लॉन्च किया गया पतंजलि, व् संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी द्वारा लॉन्च किया गया एमएसजी प्रोडक्ट्स इसके ज्वलंत उदाहरण है।




          


        आयुर्वेदिक नुस्खों से तैयार पतंजलि उत्पादों ने जहां पुरे भारत में ख्याति पाई है। वहीँ मानवता भलाई में दशको से लगी संस्था डेरा सच्चा सौदा के गुरु राम रहीम जी के मार्गदर्शन में तैयार एमएसजी प्रोडक्ट्स भारत के बाजार में अपना स्थान बना रहे है। 

             

  शुद्धता की पूर्ण गारंटी व् ऑर्गेनिक रूप से बने इन उत्पादों की मांग आज पुरे भारत में है। जगह जगह प्रोडक्ट्स के आउटलेट खुले हैं। दिलचस्प बात ये है, की इन ऑर्गेनिक उत्पादों के विज्ञापन भी आजकल टीवी चैनलों पर देखे जा रहे है। व् एमएसजी ब्रांड के ब्रांड एम्बेसडर गुरु राम रहीम जी स्वयं हैं। इसकी औपचारिक घोषणा गुरूजी स्वयं ट्विटर पर ट्वीट करके कर चुके है।


               आमतौर पर मध्यम वर्गीय परिवारों की यह मानसिकता रहती है की सस्ता सुन्दर टिकाऊ उत्पाद खरीद जाये। परंतु समय की मांग है की स्वास्थ्य को चोटी पर रखकर क्वालिटी प्रोडक्ट का उपयोग सुनिश्चित किया जाये। एमएसजी प्रोडक्ट्स शुद्धता की कसौटी पर शत प्रतिशत खरा उतर रहा है। और वर्तमान में एक बेहतर विकल्प के रूप में उभर रहा है। सुई से जहाज तक , यानि आम जान के उपयोगी सभी उत्पाद एमएसजी आल ट्रेडिंग कंपनी बना रही है।

                हमारी टीम ने जब यह सर्वेक्षण किया की एमएसजी प्रोडक्ट किस हद तक आमजन के लिए उपयोगी है, तो यह तथ्य सामने आये की ये उत्पाद भारत में वर्तमान में सर्वोत्तम विकल्प है। यदि  अन्य उत्पाद प्रयोग कर रहे हो, तो इसे भी आजमाकर देख लेना ही उचित होगा।









ट्विटर के माध्यम से एमएसजी प्रोडक्ट्स की औपचारिक लॉन्चिंग करते हुए गुरु राम रहीम जी। 






1 comment:

  1. Really its wonderful .it was a serious dimand of time.
    Especially organic products ....

    ReplyDelete