Saturday, January 30, 2016

मानवता का केंद्र : डेरा सच्चा सौदा - Dera Sacha Sauda

               दुनिया में बहुत सी ऐसी संस्थाये है, जो जन कल्याणकारी कार्यो में लगी हुई है। जिन्हें देखकर लगता है की मानवता आज भी समाज में जिन्दा है। सैकड़ो हजारो ऐसे साधू संत है, जो मानवता की मशाल लिए अपने पथ पर अग्रसर है। जहां तक बात करें व्यापार जगत की, विश्व के जाने माने उद्यमी समाजसेवा में अपना योगदान दे रहे है। भारत हो या अमेरिका, चीन हो या कनाडा, सभी राष्ट्रों में मानवता की झलक दिखाई देती है। परंतु इसी मानवता की मशाल को दिशा दे रहा है हरियाणा स्थित डेरा सच्चा सौदा। संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की छत्रछाया व् मार्गदर्शन में पनपा एक बीज आज एक वटवृक्ष का रूप ले चुका है। मानवता भलाई के 117  कार्य करने वाली एकमात्र संस्था है डेरा सच्चा सौदा। 
               बहुप्रतिष्ठित स्वच्छ भारत अभियान की प्रेरणा गुरु राम रहीम जी ही है। 21 सितम्बर 2012 से शुरू हुआ डेरा सच्चा सौदा का सफाई अभियान कार्यक्रम देश की राजधानी सहित कई महानगरों में संपन्न हो चुका है। धार्मिक केंद्र हरिद्वार व् पवित्र नदी मां गंगा भी इसके जीते जागते उदाहरण है। जिनकी स्वछता की गाथा आज भी नगर प्रशासन गाता है। यही सफाई अभियान कालान्तर में स्वच्छ भारत नाम से उभरा। व् पूरी दुनिया में सराहा जा रहा है।


                कन्या भ्रूण हत्या रोकने की मुहीम चलाकर गुरुजी ने समाज को एक नयी दिशा दी है। इसका मुख्य उदाहरण है हरियाणा के सिरसा स्थित शाही बेटियां बसेरा। जिसका निर्माण गुरु राम रहीम जी ने करवाया है। इसमें ऐसी अनाथ बेसहारा बच्चियों को रखा जाता है। जिनके माता पिता नहीं है। या जिनको कचरे के ढेर से उठाया गया। ऐसी बच्चियों को गुरूजी ने स्वयंम पिता का नाम देकर नवाज है। पूर्व में हरियाणा का जो ग्राफ 1000 पुरुषो पर 700 या 800 महिलायें था। वो अब 900 का आंकड़ा पार कर गया है। हरियाणा का सिरसा जिला, गुरु राम रहीम जी की कर्मभूमि है। और यहां ये आंकड़ा 1000 पुरुषों पर 999 महिलाये हो चुका है। इसी मुहीम से प्रभावित माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी नें " बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ " अभियान का खाका तैयार किया, व् सर्वप्रथम हरियाणा में लागू किया है। 
               सामाजिक कार्यो की बात करें तो डेरा के कार्यों की सूची बहुत बड़ी है। गुरू राम रहीम जी ने वेश्याओ को अपनी बेटी बनाकर उनकी शादियां करवाई। समाज में नीचे दर्जे का समझे जाने वाले किन्नरो को मुख्य धारा में लाने का सफल प्रयास भी गुरूजी व् उनके अनुयायियों नें किया है। डेरा सच्चा सौदा द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के एक निर्णयोपरान्त किन्नरो को तीसरे लिंग के रूप में पहचान मिली है। व् गुरूजी ने इन्हें एक सम्मानित नाम 'सुखदुआ समाज' से नवाजा है। 
               रक्तदान के क्षेत्र में भी गुरूजी का कोई सानी नहीं है। अब तक 3 गिनीज विश्व रिकॉर्ड डेरा अपने नाम कर चुका है। इनके अनुयायी हर समय रक्तदान को तैयार रहते है। जहां जहां भी प्राकृतिक आपदा आई, वहां वहां राम रहीम जी की फौज, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फ़ोर्स के जाबाज पहुँच जाते है। और जुट जाते है, राहत बरसाने। हाल ही में गुरु राम रहीम जी का नेपाल में राहत अभियान इसका ज्वलंत उदाहरण है। इनके अनुयायी कुछ ही घंटो में गरीबो को पूरा मकान बनाकर दे देते है। हजारो लोग जीते जी गुर्दा दान का प्रण लिए बैठे है। व् लाखो लोग मरणोपरांत आँखे दान व् शरीरदान का प्रण लिए हुए है। 
                इस सम्बन्ध में कुछ बाते भी उठती है की डेरा में ट्रेनिंग दी जाती है। परंतु जब हमारी टीम ने वहां का भ्रमण किया। तो सभी दावे झूठे साबित हुए व्  केवल एक ही बात निकलकर सामने आयी, की डेरा सच्चा सौदा मानवता का सबसे बड़ा केंद्र है, जहां सिर्फ इंसानियत का पाठ पढ़ाया जाता है। गुरु राम रहीम जी एक महान समाजसेवक है, जो समूची मानव जाति के उत्थान के लिए तत्परता से लगे हुए है। भारत ही नहीं विदेशो से भी श्रद्धालु मानवता का पाठ पढ़ने डेरा आते है। और विदेशी सरकारो ने गुरूजी को कई अवार्ड देकर नवाजा है। ऐसे महान समाजसेवक को हमारी टीम नमन करती है।

8 comments:

  1. Enter your comment...Now days DSS organization is well known name in this world for its REMARKABLE!! contribution in humanitarian activities. Great efforts adding by chief of DSS saint dr. Gurmeet ram rahim singh ji insan

    ReplyDelete
  2. Really amazing and unique organisation in d wor|d. Sooooo many world level welfare works at dis large scale...soooo many world records...superb .Really Noone can stand equal to MSG master… Superb… craze …A grand salute to MSG..Hats off to u sir… ^•_•^

    ReplyDelete
  3. Great job by this organisation named DSS. I've never seen before that more than 200 welfare activities are being performed by any other organisation without DSS. Hat& off to Guru ji MSG as he is initiative of such a love|y deeds and huge strength of populance are following him..amaz!ng....Our world need such a great social reformer like M$G to incline the humanitarianism in the £ntire universe..A big sa|ute to M$G :-)

    ReplyDelete
  4. dss works with 117 humanitarion welfare works, stop prostitution,sukhdua samaaj,back to nature,royal daughters,new life, true life, true blood pump,eternal service, eye donation,nanha farishta,Reintegrating tribals with mainstream society.A concerted Anti – drug addiction and rehabilitation Campaign.Providing “ready to move in” houses to the needy, unprivileged, widows and poor.food bank, tree plantation,..etc. we salute DSS DR. MSG.

    ReplyDelete
  5. dss works with 117 humanitarion welfare works, stop prostitution,sukhdua samaaj,back to nature,royal daughters,new life, true life, true blood pump,eternal service, eye donation,nanha farishta,Reintegrating tribals with mainstream society.A concerted Anti – drug addiction and rehabilitation Campaign.Providing “ready to move in” houses to the needy, unprivileged, widows and poor.food bank, tree plantation,..etc. we salute DSS DR. MSG.

    ReplyDelete